{"_id":"67dfd85a46c6be372a0b5800","slug":"video-echo-of-one-nation-one-election-in-youth-parliament-program-in-kaithal-2025-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : कैथल में युवा संसद कार्यक्रम में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : कैथल में युवा संसद कार्यक्रम में 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' की गूंज
खेल एवं युवा मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय कैथल में आयोजित 'विकसित भारत युवा संसद 2025' कार्यक्रम के दूसरे दिन कैथल और करनाल जिलों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन रविवार को हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर अपने विचार रखे और भारत के विकास के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भाम्भू ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि राष्ट्र की प्रगति के लिए संसाधनों का सही दिशा में उपयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बार-बार चुनाव कराने से देश की आर्थिक और प्रशासनिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। चुनावों को एक तय समय पर और एक साथ संपन्न कराया जाए, तो इससे संसाधनों की बचत होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
प्रतिभागियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव न केवल आर्थिक बोझ बढ़ाते हैं, बल्कि शिक्षा, न्याय व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि अगर चुनाव एक साथ हों, तो सरकारें ज्यादा स्थिरता और दीर्घकालिक योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।