{"_id":"6a0dbc85aa4e270f4b0671f9","slug":"video-international-tea-day-2026-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, 43 डिग्री तापमान में भी चाय की दीवानगी नहीं हुई कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, 43 डिग्री तापमान में भी चाय की दीवानगी नहीं हुई कम
दुनिया भर में 21 मई को अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जाता है। चाय केवल एक पेय पदार्थ नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की दिनचर्या, आदत और भावनाओं का हिस्सा बन चुकी है। भारत में तो सुबह की शुरुआत चाय से होती है और शाम की थकान भी चाय की चुस्कियों के साथ दूर होती है। चाय की एक प्याली आज भी रिश्तों में मिठास घोलने और लोगों को करीब लाने का काम कर रही है। बदलते समय के साथ चाय का स्वाद और स्वरूप भी बदलता गया और आज बाजार में कई तरह की चाय लोगों की पसंद बन चुकी हैं।
अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने का उद्देश्य चाय के महत्व, उससे जुड़े किसानों और श्रमिकों के योगदान को सम्मान देना तथा चाय के सांस्कृतिक और आर्थिक महत्व को रेखांकित करना है। भारत दुनिया के प्रमुख चाय उत्पादक देशों में शामिल है और यहां चाय लोगों के जीवन का अहम हिस्सा है।
जिले में पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, तलई बाजार और मुख्य बाजार जैसे क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय चाय की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। यहां लोग केवल चाय पीने नहीं आते बल्कि दोस्ती निभाने, तनाव दूर करने, गपशप करने और पुरानी यादें ताजा करने भी जुटते हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इन दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा हुआ है, इसके बावजूद चाय प्रेमियों का उत्साह कम नहीं हुआ। भीषण गर्मी में भी लोग गर्मागर्म चाय की चुस्कियां लेते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि चाय के प्रति लोगों की दीवानगी हर मौसम में बरकरार रहती है। सर्दी हो, गर्मी हो या बरसात, चाय के शौकीनों के लिए मौसम मायने नहीं रखता।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।