Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : Last date for filing nominations for Haryana Sikh Gurdwara Management Committee elections
{"_id":"676fc774f960a6586902e789","slug":"video-last-date-for-filing-nominations-for-haryana-sikh-gurdwara-management-committee-elections","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन
नए साल में 19 जनवरी को प्रस्तावित हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के तहत शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस प्रक्रिया के तहत कैथल व चीका के एसडीएम कार्यालय और सीवन में नायब तहसीलदार कार्यालय में नामांकन दाखिल किए गए। बता दें कि जिले में चुनाव के तहत तीन वार्ड बनाएं गए हैं। इसमें गुहला, कैथल और कांगथली वार्ड शामिल हैं।
सीवन बीडीपीओ कार्यालय में दोपहर दो बजे तक कांगथली वार्ड नंबर 21 से चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किए। इस वार्ड से गुरमीत कांबोज, गज्जन सिंह, जरनैल सिंह, हरभजन सिंह ने चुनाव मैदान में उतरने के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। वहीं, कैथल वार्ड नंबर 22 से भी छह उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए गए हैं।
इसमें गुरचरण सिंह, सतेंद्र सिंह रसीदा, बलदेव सिंह हाबड़ी, सतेंद्र सिंह हुडा सहित दो अन्य उम्मीदवार शामिल है। गुहला और कैथल एसडीएम कार्यालय में नामांकन करने के लिए उम्मीदवारों की भीड़ जुटी। पूरे जिले में कितने नामांकन हुए। इसकी पूरी सूची दोपहर साढ़े तीन बजे के बाद जारी हो जाएगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन जनवरी को उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।