Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kaithal News
›
VIDEO : process of starting government procurement has started, wheat did not reach the mandis on the first day in Kaithal
{"_id":"67ebd61c256525279f0db099","slug":"video-process-of-starting-government-procurement-has-started-wheat-did-not-reach-the-mandis-on-the-first-day-in-kaithal-2025-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सरकारी खरीद शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, कैथल में पहले दिन मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सरकारी खरीद शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, कैथल में पहले दिन मंडियों में नहीं पहुंचा गेहूं
कैथल में मंगलवार को सरकारी खरीद शुरू करने की प्रक्रिया तो शुरू कर दी गई, परंतु पहले दिन मंडियों में एक भी किसान गेहूं लेकर नहीं पहुंचा। बता दें कि जिला प्रशासन की ओर से जिले में खरीद को लेकर 51 खरीद केंद्र बनाए हैं। इस बार नई अनाज मंडी के साथ अतिरिक्त अनाज मंडी में भी शुरू गेहूं की खरीद होगी। वहीं, अभी तक मंडियों में व्यवस्था बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया है। इससे आढ़तियों में रोष है।
गेहूं न आने की स्थिति में मंडियों में केवल धान के ही ढेर दिखाई दिए। उधर, सफाई को लेकर भी मंडी में अभी तक व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह से मंडी में गेहूं पहुंचना शुरू होगी। गेहूं खरीद के लिए 2425 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया गया है।
इस बार 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद का अनुमान
जिले में पिछले वर्ष 17 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद विभिन्न मंडियों और खरीद केंद्रों पर हुई थी। इस बार भी अधिकारियों ने इतनी ही खरीद की संभावना जताई है। कैथल में हरियाणा वेयर हाउस, हैफेड और फूड एंड सप्लाई तीन एजेंसियां गेहूं की खरीद का कार्य करेंगी। इसके लिए कैथल शहर की नई, पुरानी और अतिरिक्त अनाज मंडी के अलावा पांच खरीद केंद्र भी बनाए गए हैं। ये केंद्र गांव बाबा लदाना, पाडला, गुहणा, क्योड़क व फर्श माजरा में बनाए गए हैं।
आढ़ती बोले, पहले बनाई जाए व्यवस्था
नई अनाज मंडी के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि एक अप्रैल से सरकार की ओर से सरकारी खरीद शुरू करने का फैसला लिया। हालांकि पहले दिन कोई भी किसान गेहूं लेकर मंडी में नहीं पहुंचा है। परंतु अभी तक सड़कों तक पर सफाई नहीं की गई है। इस कारण गेहूं आने पर किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
मार्केट कमेटी के सचिव नरेंद्र ढुल ने कहा कि अभी तक मंडी में गेहूं की कोई ढेरी नहीं आई है। यहां आढ़ती अभी तक धान की ही खरीद व बिक्री कर रहे हैं। धान का भूसा मंडी में होने के कारण सफाई में थोड़ी सी परेशानी है, इसे जल्द दूर करवाया जाएगा। बिजली, पानी, सफाई और शौचालयों की सभी व्यवस्था मंडी में जल्द पूरी की जाएगी। किसानों, आढ़तियों व मजदूरों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसे लेकर सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।