{"_id":"6a0344981b7e09c777036fd5","slug":"video-the-prime-ministers-appeal-created-a-stir-among-bullion-traders-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"कैथल: प्रधानमंत्री की अपील से सर्राफा कारोबारियों में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैथल: प्रधानमंत्री की अपील से सर्राफा कारोबारियों में हलचल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक वर्ष तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद सर्राफा बाजार में चर्चा का माहौल बना हुआ है। कारोबारियों का मानना है कि यदि लोग इस अपील को गंभीरता से लेते हैं तो आने वाले समय में सोने की मांग प्रभावित हो सकती है, जिसका असर बाजार और कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि फिलहाल बाजार में इसका कोई बड़ा असर दिखाई नहीं दे रहा और वास्तविक स्थिति समझने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा।
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सोने की खरीद केवल निवेश तक सीमित नहीं है बल्कि भारतीय संस्कृति और सामाजिक परंपराओं से भी जुड़ी हुई है। शादी-विवाह, धार्मिक कार्यक्रम और अन्य शुभ अवसरों पर लोग सोना खरीदना जरूरी मानते हैं। ऐसे में अचानक खरीदारी रुकने की संभावना कम है।
सर्राफा कारोबारी साहिल गर्ग ने बताया कि प्रधानमंत्री की अपील के बाद ग्राहकों के बीच इस विषय को लेकर चर्चा जरूर बढ़ी है, लेकिन अभी बाजार में खरीदारी सामान्य बनी हुई है। उन्होंने कहा कि तुरंत इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। यदि लोगों ने सोना न खरीदने का मन बना लिया तो करीब एक सप्ताह बाद बाजार में फर्क दिखाई दे सकता है।
कारोबारी वरुण ने कहा कि सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की स्थिति और आयात पर अधिक निर्भर करती हैं। हालांकि यदि मांग में कमी आती है तो कीमतों में कुछ नरमी जरूर देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने जैसे ही यह घोषणा की, अगले ही दिन स्टॉक मार्केट में एक हजार रुपय का उछाल आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।