Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
21st convocation of ICAR-NDRI Karnal on 22nd April, Union Minister Shivraj Singh Chauhan will be the chief guest
{"_id":"680361c9fd6656bafe0cc198","slug":"video-21st-convocation-of-icar-ndri-karnal-on-22nd-april-union-minister-shivraj-singh-chauhan-will-be-the-chief-guest-2025-04-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईसीएआर-एनडीआरआई करनाल का 21वां दीक्षांत समारोह 22 अप्रैल को, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसीएआर-एनडीआरआई करनाल का 21वां दीक्षांत समारोह 22 अप्रैल को, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
आईसीएआर-राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई), करनाल अपने 21वें दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारी में है, जो 22 अप्रैल 2025 को भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री, माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
संस्थान के निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने जानकारी दी कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को औपचारिक मान्यता देने का गौरवपूर्ण क्षण होता है। इस वर्ष समारोह में कुल 201 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी, जिनमें बी.टेक (डेयरी प्रौद्योगिकी) के 32 छात्र (27 पुरुष, 5 महिलाएं), परास्नातक (मास्टर डिग्री) के 98 छात्र (50 पुरुष, 48 महिलाएं), पीएचडी के 71 छात्र (36 पुरुष, 35 महिलाएं) शामिल हैं।
डॉ. सिंह ने यह भी बताया कि हाल ही में संपन्न शैक्षणिक पखवाड़ा के दौरान विद्यार्थियों ने इनोवेशन और क्रिएटिविटी प्रतियोगिता में भाग लिया, वहीं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को भी उत्साहपूर्वक मनाया गया।
इस दौरान आयोजित प्रमुख व्याख्यानों में डॉ. के.के. इया मेमोरियल ओरेशन, डॉ. डी. सुंदरेसन मेमोरियल ओरेशन और एन.एन. दस्तूर मेमोरियल ओरेशन शामिल रहे। साथ ही मार्च माह में सर्वश्रेष्ठ डिवीजन प्रस्तुतियों, सर्वश्रेष्ठ मास्टर थीसिस और सर्वश्रेष्ठ पीएचडी थीसिस के लिए पुरस्कारों का मूल्यांकन भी किया गया, जिनका वितरण दीक्षांत समारोह में किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।