Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : In Karnal, MLA Jagmohan Anand targeted Congress and said- they have not been able to elect a leader of opposition till now
{"_id":"67cd1257e12c00d05c02bb2d","slug":"video-in-karnal-mla-jagmohan-anand-targeted-congress-and-said-they-have-not-been-able-to-elect-a-leader-of-opposition-till-now","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में विधायक जगमोहन आनंद ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अब तक नहीं बना पाए नेता प्रतिपक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में विधायक जगमोहन आनंद ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- अब तक नहीं बना पाए नेता प्रतिपक्ष
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने रविवार को अपने नियमित कार्यक्रम 'चाय पर चर्चा' के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी और उनके समाधान का आश्वासन दिया। यह कार्यक्रम हर रविवार की तरह इस बार भी नेहरू पैलेस स्थित भाटिया टी स्टॉल पर आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
कार्यक्रम की शुरुआत 'राम नाम की माला' के साथ की गई। इस दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने आगामी 12 मार्च को होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर लोगों से अपील की कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम चाहे किसी के भी पक्ष में आए, सभी को भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना चाहिए।
पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक जगमोहन आनंद ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छह महीने बीत जाने के बाद भी कांग्रेस आज तक अपना नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा, "विधानसभा सत्र शुरू हुए छह महीने हो चुके हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक अपने नेता के बिना ही काम कर रही है। यह देखकर हैरानी होती है कि कांग्रेस के विधायक बिना नेता के सदन में कैसे बैठते हैं?"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।