Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Injured birds are getting a new life in Karnal, Jeevo Mangalam Sansthan is engaged in service for 23 years
{"_id":"67bc728f3b606aae3d010056","slug":"video-injured-birds-are-getting-a-new-life-in-karnal-jeevo-mangalam-sansthan-is-engaged-in-service-for-23-years","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में घायल पक्षियों को मिल रहा नया जीवन, 23 वर्षों से सेवा में जुटा जीवो मंगलम संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में घायल पक्षियों को मिल रहा नया जीवन, 23 वर्षों से सेवा में जुटा जीवो मंगलम संस्थान
आसमान की ऊंचाइयों को छूने वाले पक्षी जब घायल होकर जमीन पर गिरते हैं, तो अक्सर आवारा पशुओं का शिकार बन जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए करनाल सेक्टर-6 में जैन समाज द्वारा संचालित जीवो मंगलम संस्थान इन पक्षियों के लिए निशुल्क उपचार और देखभाल की सेवा प्रदान कर रहा है।
600 से अधिक पक्षियों की हो रही देखभाल
संस्थान से जुड़ी साध्वी संतोष ने बताया कि वर्तमान में करीब 600 घायल और बीमार पक्षियों का इलाज किया जा रहा है। संस्था पिछले 23 वर्षों से निशुल्क सेवा में लगी हुई है, जहां लोग अपने द्वारा पाए गए बीमार या घायल पक्षियों को लाकर इलाज करवाते हैं। पक्षियों के ठीक हो जाने पर उन्हें वापस आसमान में उड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है।
वसंत पंचमी पर घायल हुए कई पक्षी
साध्वी संतोष ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन 23 पक्षी संस्थान में लाए गए थे, जिनके पंख चाइनीज डोर के कारण कट गए थे। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार मनाने के दौरान उन बेजुबान पक्षियों का भी ख्याल रखें, जो पतंगों की डोर से घायल हो जाते हैं।
उड़ने में असमर्थ पक्षियों को मिल रहा स्थायी आश्रय
संस्थान में दो ऐसे तोते भी हैं, जिनके पंख कट चुके हैं और वे दोबारा कभी उड़ नहीं पाएंगे। इनके लिए संस्थान स्थायी रूप से सुरक्षित आश्रय प्रदान कर रहा है, जहां उनकी देखभाल और भोजन की उचित व्यवस्था की गई है।
सभी से सेवा में आगे आने की अपील
साध्वी संतोष ने लोगों से आग्रह किया कि पक्षियों की सेवा के लिए आगे आएं और जरूरतमंद पक्षियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि जीवों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है और इससे हमें मानवता और सेवा का सच्चा आनंद मिलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।