{"_id":"6a760eb7f61a4e9f8105eccd","slug":"video-karnal-chillianwala-sadan-defeated-panipat-sadan-6-4-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल चिल्लियनवाला सदन ने पानीपत सदन को 6-4 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल चिल्लियनवाला सदन ने पानीपत सदन को 6-4 से हराया
करनाल। सैनिक स्कूल सोसायटी रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से संचालित सैनिक स्कूलों एवं पीपीपी मोड पर आधारित सैनिक स्कूलों के शुक्रवार को इंट्रा-ग्रुप फुटबॉल प्रतियोगिता सेमीफाइनल में जूनियर वर्ग में चिल्लियनवाला सदन ने पानीपत सदन को 6-4 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं दूसरे मैच में कुरुक्षेत्र सदन की ने थानेसर सदन की टीम को 5-1 से मात दी। प्राचार्य कैप्टन भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने कहा कि यह फुटबॉल प्रतियोगिता महिला और पुरुषों के जूनियर व सीनियर वर्ग में खेले जा रहा है और आज सीनियर वर्ग में कुरुक्षेत्र सदन व थानेसर सदन के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी टीम इस प्रतियोगिता की विजेता होगी उसे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई भी प्रयाय नहीं है। इसके पश्चात, विद्यालय के प्राचार्य कैप्टन भारतीय नौसेना गुरबीर सिंह ने सभी कैडेट्स, स्टाफ और अतिथियों को संबोधित किया। अपने प्रेरक भाषण में उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट खेल और कड़े अनुशासन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि खेल का मैदान हमें केवल जीत या हार नहीं सिखाता, बल्कि यह जीवन में टीम वर्क, संघर्ष और कभी पीछे न हटने का जज्बा भी देता है। उन्होंने सभी विजेता और उपविजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फुटबॉल प्रतियोगिता के परिणाम जूनियर वर्ग
सुबह के सत्र में चिल्लियनवाला सदन ने कुरुक्षेत्र सदन की टीम को 10-0 के स्कोर से हराया
थानेसर सैनिक स्कूल ने पानीपत सदन को 4-1 के स्कोर से हराया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।