{"_id":"6a75b99a407ad05d590ddcb6","slug":"video-baba-amarnath-along-with-markandeya-mahadev-and-baba-kalbhairav-granted-darshan-in-varanasi-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाबा अमरनाथ, मार्कंडेय महादेव संग बाबा कालभैरव ने दिए दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाबा अमरनाथ, मार्कंडेय महादेव संग बाबा कालभैरव ने दिए दर्शन
सावन की अष्टमी तिथि पर बृहस्पतिवार को बाबा कालभैरव का हिम शृंगार। यहां बाबा अमरनाथ और मार्कंडेय महादेव की भी झांकी सजाई गई थी। दर्शन-पूजन के लिए शयन आरती तक भीड़ उमड़ी रही। महंत परिवार के सानिध्य में पुजारी पवन उपाध्याय ने बाबा को पंचामृत एवं गंगाजल से स्नान कराकर सिंदूर का लेप लगाया। बाबा को रजत मुखौटा लगाकर देसी- विदेशी फूलों से आकर्षक शृंगार किया। मंदिर प्रांगण को बर्फ की सिल्लियों से तरह-तरह के भगवान का स्वरूप देकर सजाया गया था। 11 वैदिक ब्राह्मणों ने रुद्राभिषेक करके चरणामृत, पंचमेवा, पकवान, मिष्ठान व फल आदि का भोग लगाया। पुजारी ने बाबा की आरती उतारी की। इसके बाद दर्शन शुरू हुए। मंदिर के पास की संकरी गलियों में लगी कतार से बाबा के जयकारे गूंजते रहे। भजन संध्या में कलाकारों ने बाबा की महिमा ें गान के साथ भजनों की गंगा प्रवाहित की। वहीं, शहर के अन्य भैरों में मंदिरों में भी शृंगार व दर्शन पूजन हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।