Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Mandeep (Under-16) and Vikas (Under-18) secured the first position; the javelin throw competition was organized by the District Athletics Association.
{"_id":"6a760ea5e3f2cb2a10072469","slug":"video-mandeep-under-16-and-vikas-under-18-secured-the-first-position-the-javelin-throw-competition-was-organized-by-the-district-athletics-association-2026-08-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंडर 16 में मनदीप व अंडर 18 में विकास रहे प्रथम जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से किया गया भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर 16 में मनदीप व अंडर 18 में विकास रहे प्रथम जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से किया गया भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन
करनाल। जिला एथलेटिक्स संघ की ओर से शुक्रवार को कर्ण स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले से कुल 40 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमें अंडर 16 में मनदीप प्रथम, प्रकाश द्वितीय और पार्थ तृतीय स्थान पर रहे। ऐसे ही अंडर 18 में विकास प्रथम, अमित द्वितीय और राज तृतीय स्थान पर रहे। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव कोच सतीश ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। इसमें अंडर 14 अंडर-16, अंडर 18, अंडर-19, अंडर 20 और सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक सफलता के बाद से ही जिले के युवाओं में भाला फेंक खेल को लेकर अभूतपूर्व रुझान देखा जा रहा है। कोच सतीश ने बताया कि सभी विजेताओं को पदक पहनाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि संघ की ओर से हर साल सात अगस्त को भाला फेंक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
भाला फेंक के परिणाम
अंडर 14 में पार्थ प्रथम, जीशनु द्वितीय और दीपांशु तृतीय
अंडर 20 में गीतेश प्रथम, नकुल द्वितीय और शिवकांत तृतीय
सीनियर वर्ग में सुशील प्रथम, आशीष द्वितीय और ओंकार तृतीय
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।