{"_id":"68764a11ab2ae6a8870d5692","slug":"video-retired-employees-protest-in-karnal-2025-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: पेंशन में वृद्धि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: पेंशन में वृद्धि को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने किया प्रदर्शन
रिटायर्ड कर्मचारी संघ के आह्वान पर करनाल जिला के सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लागू करवाने के लिए जिला प्रधान बलराज सिंह के नेतृत्व में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला सचिव ओमप्रकाश सिहमार, वरिष्ठ उपप्रधान बलवान सिंह, सह सचिव कृपाल सिंह, प्रेस सचिव धीरज सिंह रावत ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी सुबह से ही सेक्टर-12 फव्वारा पार्क में एकत्रित होना शुरू हो गए थे। कर्मचारियों ने सभा करने के बाद जिला सचिवालय तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर बलवान सिंह, ओमप्रकाश सिहमार, किरणपाल सिंह व धीरज सिंह रावत ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के लाखों रिटायर कर्मचारियों में वित्त विधेयक 2025 के भाग चार में पेश किए गए प्रतिगामी प्रावधानों ने बेचैनी पैदा की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।