Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Shri Balaji Sankirtan Mandal Trust organized a havan and bhandaar in Karnal, prayed for world peace
{"_id":"67cd234f9ea1e82ba80b59fa","slug":"video-shri-balaji-sankirtan-mandal-trust-organized-a-havan-and-bhandaar-in-karnal-prayed-for-world-peace","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में श्री बालाजी संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा हवन और भंडारे का आयोजन, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में श्री बालाजी संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा हवन और भंडारे का आयोजन, विश्व शांति के लिए की प्रार्थना
श्री बालाजी संकीर्तन मंडल ट्रस्ट प्रेम नगर, करनाल की ओर से रविवार सुबह हवन यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। हवन में सतीश महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और विश्व शांति तथा समाज कल्याण के लिए आहुतियां डालीं। हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक अनुष्ठान का लाभ उठाया।
गरीब कन्याओं की शिक्षा और विवाह में सहयोग का दिया संदेश
हवन यज्ञ के दौरान सतीश महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गरीब कन्याओं की शिक्षा और विवाह में सहयोग करना चाहिए, जिससे भगवान अत्यंत प्रसन्न होते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में गरीब, जरूरतमंद और बेसहारा लोगों की मदद करने से न केवल सामाजिक समरसता बनी रहती है, बल्कि यह ईश्वर की सेवा के समान है।
गौ सेवा और संस्कृति संरक्षण पर जोर
सतीश महाराज ने अपने प्रवचन के दौरान युवाओं को गौ सेवा के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार पर भगवान की विशेष कृपा होती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कारों को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
हवन के पश्चात ट्रस्ट की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मंडल के सदस्य और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
ट्रस्ट के सदस्यों ने दिया सेवा का संकल्प
श्री बालाजी संकीर्तन मंडल ट्रस्ट के सदस्यों ने कहा कि ट्रस्ट समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा, जिससे समाज में भाईचारा, मानव सेवा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा दिया जा सके। ट्रस्ट ने संकल्प लिया कि आगे भी गरीब कन्याओं की शादी, शिक्षा और समाज सेवा में हर संभव सहयोग किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।