Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
Uproar at Taraori Grain Market in Karnal! Market Chairman Accused of Physical Assault; Commission Agents Announce Strike.
{"_id":"69d8a526bdfe1dcbc80d863d","slug":"video-uproar-at-taraori-grain-market-in-karnal-market-chairman-accused-of-physical-assault-commission-agents-announce-strike-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में तरावड़ी अनाज मंडी में हंगामा! मार्केट चेयरमैन पर हाथ उठाने का आरोप, आढ़तियों ने किया हड़ताल का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में तरावड़ी अनाज मंडी में हंगामा! मार्केट चेयरमैन पर हाथ उठाने का आरोप, आढ़तियों ने किया हड़ताल का ऐलान
तरावड़ी अनाज मंडी में मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी और तरावड़ी मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुभाष गुप्ता के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आढ़तियों का आरोप है कि चेयरमैन रणदीप चौधरी ने मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता पर हाथ उठाया और आढ़तियों को चोर कहा। इस घटना के विरोध में आढ़तियों ने आज पूरी मंडी में हड़ताल कर दी है। गेहूं की तुलाई और उठान पूरी तरह बंद है।
आढ़तियों ने साफ कहा है कि जब तक मार्केट कमेटी चेयरमैन रणदीप चौधरी इस्तीफा नहीं देते, तब तक मंडी में कोई कामकाज नहीं होगा।मौके पर विधायक पहुंचे और दोनों पक्षों की बात सुनी। उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए शाम तक का समय मांगा है। आढ़तियों का आरोप
आढ़तियों ने बताया कि चेयरमैन रणदीप चौधरी ने न केवल मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता के साथ बदसलूकी की, बल्कि आढ़तियों को चोर भी बताया। इस अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेयरमैन के इस्तीफे की मांग को लेकर एकजुट होने का फैसला लिया।
मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता का चेतावनी
मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि चेयरमैन रणदीप चौधरी का इस्तीफा नहीं लिया गया तो पूरे करनाल जिले की सभी अनाज मंडियों में काम बंद कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।