Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
VIDEO : Wishing for welfare of all by offering sacrifices in Omkar Maha Yagya in Karnal
{"_id":"67fcb29bfcd55085cd05f152","slug":"video-wishing-for-welfare-of-all-by-offering-sacrifices-in-omkar-maha-yagya-in-karnal-2025-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल में ओंकार महायज्ञ में आहुतियां डालकर की सर्वकल्याण की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल में ओंकार महायज्ञ में आहुतियां डालकर की सर्वकल्याण की कामना
सर्व कल्याण की कामना के साथ जय ओंकार यज्ञ समिति की ओर से सामूहिक ओंकार महायज्ञ का आयोजन किया गया। जाटो गेट स्थित शिवालय में हुए इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सैकड़ों परिवारों ने अलग-अलग कुंड पर बैठकर जय गुरुदेव जय ओंकार के 1008 मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं।
यज्ञ की पूर्णाहुति जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ एवं भगवान श्री ब्रह्मा मंदिर कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओकार ने डाली। संघ के संस्थापक स्वामी शक्तिदेव महाराज के सानिध्य में ओंकार यज्ञ का शुभारंभ कन्याओं ने सामूहिक रूप से ज्योति जलाकर किया। यज्ञ उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से 251 कन्याओं का पूजन करके सबके कल्याण की मन्नतें मांगी। कन्या पूजन के बाद अटूट लंगर बरताया गया।
यज्ञ में मंत्रोच्चारण पंडित राधेश्याम, पंडित मांगे राम और पंडित हरिराम शर्मा ने किया। पंडित शिव नारायाण दीक्षित ने गणेश पूजन, पार्षद युद्धवीर सैनी ने भूमि पूजन और कन्या पूजन किया। यज्ञ उपरांत भजन संध्या का भी आयोजन हुआ है। जय ओंकार संकीर्तन मंडल के सदस्यों ने भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का बखान किया।
स्वामी शक्तिदेव महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रेरणा देते हुए कहा कि किसी भी शुभ कार्य से पहले यज्ञ अवश्य करना चाहिए। वैसाखी पर्व भी नई फसल के आगमन का मुहूर्त है। अन्न की देवी का पूजन किया जाता है, इन जिस तरह से नवरात्र के दिनों कन्याओं का पूजन करना 33 करोड़ देवी-देवताओं के पूजन के समान है, उसी तरह इस विशेष दिन पर अन्नपूर्णा का पूजन करने का भी विधान है। यज्ञ मां दुर्गा की आत्मा है और दुर्गा संसार की पालक भी हैं। दुर्गा स्तुति के पाठ में भी मुक्ति का द्वार देवी मां को बताया गया है।
महामाया के रूप में देवी मां ही संसार को चला रही है। प्रत्येक आध्यात्मिक कार्य के दौरान यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वहां आने वाला कोई भी जीव भूखा न रहे। क्योंकि आध्यात्मिक कार्य तभी संपूर्ण माने जाते हैं। सभी को अपने घर में हर शुभ कार्य पर कन्याओं का पूजन करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस अवसर पर संघ संचालक पंडित शिव नारायण दीक्षित, समिति के सदस्य जगमोहन शर्मा, संजय मिड्डा, राजकुमार तलवार, शिवनंदन शर्मा, राजेश शर्मा, गुलशन सेठी, कर्मबीर सिंह, अर्जुन ग्रोवर और रिंकू कांबोज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।