{"_id":"67fbe3434ccf34670a024df1","slug":"video-title-match-will-be-between-punjab-and-madhya-pradesh-2025-04-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच होगा खिताबी मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पंजाब और मध्य प्रदेश के बीच होगा खिताबी मुकाबला
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 09:46 PM IST
Link Copied
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 15वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। चैंपियनशिप में रविवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इनमें पहला सेमीफाइनल मैच हॉकी मध्य प्रदेश व मणिपुर हॉकी एवं दूसरा हॉकी पंजाब व उत्तर प्रदेश हॉकी की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें हॉकी मध्य प्रदेश और हॉकी पंजाब ने मैच जीत कर दोनों टीमों ने फाइनल प्रवेश किया।
पहला सेमीफाइनल मुकाबला हॉकी मध्य प्रदेश और मणिपुर हॉकी की टीम के बीच खेला गया। मैच में हॉकी मध्य प्रदेश की टीम की ओर से सातवें और 15वें मिनट में अहमद अली ने दो गोल, कप्तान युसुफ अफान ने पांचवे मिनट में एक व तीसरे क्वार्टर के 34वें मिनट में दूसरा गोल किया। मैच के 49वें मिनट में मोहम्मद जैद खान ने एक गोल किया। जवाब में मणिपुर हॉकी की तरफ से 47वें मिनट में रविचंद्र सिंह मोरंगथेम, 50वें मिनट में कप्तान कंगुजम चिंगलेसाना सिंह व 53वें मिनट में दीपू सिंह लेशरम ने एक-एक गोल किए। मैच हॉकी मध्य प्रदेश की टीम नें उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए 5-3 गोल से विजयी रही। हॉकी मध्य प्रदेश के कप्तान युसुफ अफान प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला हॉकी पंजाब और उत्तर प्रदेश हॉकी के मध्य खेला गया। मैच में दोनों ही टीमों ने अपने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच में हॉकी पंजाब की ओर 14वें व 40वें मिनट में जसजीत सिंह कूलर ने दो गोल, 22वें मिनट में हरजीत सिंह व 45वे मिनट में जुगराज सिंह ने एक-एक गोल किए। वहीं जवाव में उत्तर प्रदेश हॉकी की तरफ से 41वें एवं 43वें मिनट में नंद तिवारी शारदा ने दो गोल, 32वें मिनट में पवन राजभर ने एक गोल दागा। हॉकी पंजाब की टीम ने 4-3 गोल से विजयी रही। हॉकी मध्य प्रदेश और पंजाब हॉकी के मध्य फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।