{"_id":"67519d29e5f066f27d0b08fe","slug":"video-women-and-child-development-minister-shruti-chaudhary-reached-karnal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : करनाल पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : करनाल पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी वीरवार को करनाल प्रवास के दौरान कर्ण कमल भाजपा कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा प्रदेश के साथ बहुत गहरा नाता रहा है और प्रदेश की जनता के साथ हमेशा अटूट रिश्ता रखा है जब भी हरियाणा दौरे पर आते है तो प्रदेश को बड़ी-बड़ी सौगात देकर जाते है। इसी कड़ी में भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बीमा सखी योजना की शुरुआत करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की बड़ी-बड़ी योजनाओं की शुरुआत हरियाणा प्रदेश से करते है इसके पीछे उनकी सोच है कि हरियाणा प्रदेश आगे बढ़े और महिला सशक्त बनें। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश की जनता के प्रेरणा स्त्रोत है, इनके व्यक्तित्व ने पूरे विश्व में एक जबरदस्त छाप बनाई है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि करनाल जिला पानीपत से सटा हुआ है ऐसे में 9 दिसम्बर को आयोजित कार्यक्रम में यहां से सबसे ज्यादा हाजरी होनी चाहिए, विशेषकर महिला वर्ग की। उन्होंने कहा कि यह युग महिलाओं का है, माता-बहनों का है ऐसे में महिलाएं हर क्षेत्र नेतृत्व देने की क्षमता अपने अंदर पैदा करें
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।