{"_id":"68b6781926c27024950a45ef","slug":"video-yamuna-is-in-spate-in-karnal-embankments-are-being-strengthened-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में यमुना उफान पर, तटबंधों को किया जा रहा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में यमुना उफान पर, तटबंधों को किया जा रहा मजबूत
हथिनी कुंड बैराज से तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी करनाल में उफान पर है। जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर यमुना के तटबंधों को मजबूत करने का कार्य शुरू कर दिया है।
तटबंधों पर मिट्टी से भरी बोरियां रखकर उन्हें पक्का किया जा रहा है। करनाल के ढाकवाला गुजरान गांव में रेत की खान पूरी तरह डूब गई है और कई बूथ जलमग्न हो चुके हैं। इंद्री, करनाल और घरौंडा बांध क्षेत्र में 100 एकड़ से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है।
बाढ़ के खतरे को देखते हुए राजस्व और सिंचाई विभाग की टीमें लगातार प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं। इंद्री के कल्सौरा, कुंडा कलां और चौगामा क्षेत्र में पानी का स्तर बढ़ने से प्रशासन ने मुनादी कराकर लोगों से यमुना तटबंधों से दूर रहने की अपील की है। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।