{"_id":"67a4d4d3d2f27c4344009740","slug":"video-amaraka-sa-lta-karakashhatara-ka-rabna-saha-tharatha-bhara-thasata-sanata-hae-ra-paugdha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अमेरिका से लौटा कुरुक्षेत्र का रोबिन सिंह, दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए रो पड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अमेरिका से लौटा कुरुक्षेत्र का रोबिन सिंह, दर्द भरी दास्तां सुनाते हुए रो पड़ा
जिंदगी में कुछ करने के सपने लेकर कभी जंगल तो कभी समुद्र से होते हुए किसी तरह कैंप तक पहुंचे तो वहां भी बुरी तरह से मानसिक तौर पर परेशान किया जाता रहा। कभी सर्दी के बावजूद एसी ऑन कर दिया जाता तो कभी बाहर बैठने को मजबूर कर दिया जाता था। आधे पेट खाने के लिए भी कई-कई चक्कर काटने पड़ते थे। यहां तक कि रात में पांच-पांच बार एटेंडेंस देनी पड़ती थी, जिस कारण सो भी नहीं पाते थे। उम्मीद थी कि शायद ये यातनाएं सहन करने के बाद उनके सपनों को पंख लग सके, लेकिन दो फरवरी को उन्हें अपराधियों की तरह हाथों में हथकड़ी व पांवों में बेड़ियां डालकर बस के जरिये आर्मी के प्लेन तक पहुंचाया और फिर भारत भेज दिया गया। यह व्यथा अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए हरियाणा के कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद के रोबिन सिंह ने सुनाई। आपबीती सुनाते हुए रोबिन का गला भी भर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।