{"_id":"67a482a54a2eed6f3c039865","slug":"video-raebareli-shakashhaka-ka-bhal-na-hana-sa-shakashhaka-lmabtha-bugdha-aathalna-ka-tha-catavana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: शिक्षकों की बहाली न होने से शिक्षक लामबंद, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: शिक्षकों की बहाली न होने से शिक्षक लामबंद, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी
फिरोज गांधी महाविद्यालय के प्रबंधन के खिलाफ गेट पर बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रबंधन की ओर से दिये गए आश्वासन के बाद भी शिक्षक डॉ. आलोक सिंह की बहाली न किए जाने के रोष स्वरूप ऑक्टा संघ द्वारा यह आंदोलन शुरू किया गया है।
लखनऊ विश्वविद्यालय संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने बताया कि 6 माह से महाविद्यालय प्रबंधकों द्वारा के शिक्षक को सस्पेंड किया गया है। शिक्षक की सस्पेंशन को समाप्त करने की बात कही गई थी। 2 माह पहले जांच पूरी कर ली गई है। आश्वासन भी दिया गया कि इसे समाप्त कर दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। हमारा साथी अभी भी निलंबित है।
शिक्षक संघ इकाई द्वारा हम सभी आंदोलन करेंगे। आज से यह पहला चरण है। 6 से 12 फरवरी तक यह है आंदोलन रहेगा। इसके बाद यदि कोई निर्णय नहीं निकलता है तो प्रदेश स्तर के संगठन के एक बैठक बुलाकर के लखनऊ यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों 5 जिलों के महाविद्यालय के साथी शामिल होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
शिक्षक संघ का कहना है कि प्रबंधन की यह कार्रवाई अनुचित है और वे इस मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि निलंबित शिक्षक को तुरंत बहाल किया जाए और उनके खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।