{"_id":"69ca84016a4df673ce0c0b6d","slug":"video-bhakiyu-took-to-the-streets-over-the-paddy-scam-2026-03-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: धान घोटाले को लेकर भाकियू पिहोवा में फिर उतरी सड़कों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: धान घोटाले को लेकर भाकियू पिहोवा में फिर उतरी सड़कों पर
भारतीय किसान यूनियन राईस मिलर्स द्वारा की गई गड़बड़ी को लेकर फिर मुखर हो गई और सोमवार को सड़क पर उतर आई। उपमंडल कार्यालय के सामने रोष पूर्वक लगभग दो घंटे धरना प्रदर्शन किया और दोबारा से की जा रही राइस मिलों की फिजिकल वेरिफिकेशन में भी भारी गड़बड़ी का आरोप लगाया।
प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वायरल ऑडियो क्लिप और खर्चें की एक पर्ची के आधार पर धान घोटाले और फिजिकल वेरिफ़िकेशन की जांच में और भी कई नए खुलासे करने दावा किया है। भाकियू प्रवक्ता प्रिंस वड़ैच ने आरोप लगाया कि राइस मिलर्स और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से यह घोटाला हुआ। फर्जी गेट पास काटे गए। मंडी और मिल में धान नहीं पहुंचा और सिर्फ कागजों पर सब कुछ दिखाया गया।
वड़ैच ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर पिहोवा की तीन ऑडियो राइस मिल एसोसिएशन पिहोवा और खर्चे की पर्ची वायरल हो रही है। इन ऑडियो में एसोसिएशन के वाइस प्रधान की आवाज है। एसोसिएशन ने कार्रवाई से बचने के लिए पी वी टीम को रिश्वत का ऑफर दे दिया। हर मिल को क्लीन चिट देने के लिए 15-15 हजार रुपए देने की बात कही गई है।
उन्होंने बताया कि पिहोवा में लगभग 52 राइस मिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ धान खरीद ही नहीं, आढ़त, लेबर, तुलाई, सिलाई और ट्रांसपोर्टेशन के हिसाब में भी बड़ा घोटाला हुआ है। अब पीवी में बोगस रिपोर्ट बनाकर मिलर्स को क्लीन चिट दी जा रही है। भाकियू की मांग पर मिलों की पीवी चल रही है, लेकिन उसमें लीपापोती की गई है । उन्होंने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।