{"_id":"68cbb4cf6230b7fea203db11","slug":"video-deputy-commissioner-inspected-the-district-hospital-2025-09-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: उपायुक्त ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: उपायुक्त ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी व भू-तल पर मौजूद सभी विभागों का दौरा किया और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह और पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल की सभी व्यवस्थाओं को जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पीडब्ल्यूडी एंड बीएंडआर विभाग के एसडीओ को भी बुलाकर कहा कि अस्पताल के भवन का सौंदर्यीकरण कार्य प्राथमिकता पर पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में गृहमंत्री जी का आगमन प्रस्तावित है, ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं सुदृढ़ और बेहतर होनी चाहिए।
गौरतलब है कि हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने भी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें अव्यवस्थाएं मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई थी। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीरता से काम कर रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।