Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Kurukshetra News
›
devotee drowned while bathing in Brahma Sarovar on Hariyali Amavasya; the SDRF recovered the body after a five-hour search
{"_id":"6a7d73f49eb3ba4f620e4d64","slug":"video-devotee-drowned-while-bathing-in-brahma-sarovar-on-hariyali-amavasya-the-sdrf-recovered-the-body-after-a-five-hour-search-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाली अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करते श्रद्धालु डूबा, एसडीआरएफ ने पांच घंटे की तलाश के बाद बाहर निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाली अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करते श्रद्धालु डूबा, एसडीआरएफ ने पांच घंटे की तलाश के बाद बाहर निकाला शव
सावन मास की हरियाली अमावस्या पर बुधवार को ब्रह्मसरोवर में स्नान करने आए एक श्रद्धालु के डूबने से मौत हो गई। श्रद्धालु सरोवर में स्नान के लिए उतरा था, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ जवानों ने ब्रह्मसरोवर में सर्च ऑपरेशन चलाकर श्रद्धालु की तलाश की। देर शाम तक चली तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। टीम ने वीरवार को दोबारा तलाश जारी की तो सुबह शव को बाहर निकाल लिया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई।
जानकारी के अनुसार अमावस्या के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे। शाम के समय एक श्रद्धालु भी पानी में उतरा। इसी दौरान वह अचानक डूब गया। कुछ लोगों ने उसे पानी में तैरते हुए देखा था, लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं आ पाया। लोगों द्वारा शोर मचाने के बावजूद भी वह नजर नहीं आया।
सर्च के दौरान सरोवर के किनारे श्रद्धालु के कपड़े और जूते मिले। पुलिस ने उनकी जांच की, लेकिन उनमें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल श्रद्धालु की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।