बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Electricity department employees stood their ground for three and a half hours; when their patience ran out, they issued an ultimatum to enter the Secretariat building.

कुरुक्षेत्र: साढ़े तीन घंटे तक अड़े रहे बिजली कर्मी, सब्र टूटा तो सचिवालय भवन में घुसने का दिया अल्टीमेटम

Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:04 PM IST
Electricity department employees stood their ground for three and a half hours; when their patience ran out, they issued an ultimatum to enter the Secretariat building.
कुरुक्षेत्र। विभिन्न मांगों को लेकर बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी बुधवार को सड़कों पर उतर आए। लाइनमैन से लेकर अभियंता तक बड़ी संख्या में कर्मचारियों व अधिकारियों ने बिजली भवन से रोष मार्च निकालकर जिला सचिवालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी करीब साढ़े 12 बजे करीब साढ़े तीन घंटे तक उपायुक्त को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान उन्होंने डीसी कार्यालय का घेराव किया और लगातार स्यापा कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों के गुस्से को देख भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी कर्मचारी नेताओं का कहना था कि जब तक उपायुक्त स्वयं आकर उनका ज्ञापन स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। काफी देर तक अधिकारियों के स्तर पर ज्ञापन लेने का प्रयास किया गया, लेकिन कर्मचारियों ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई, जब प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उपायुक्त स्वयं ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो वे जबरदस्ती सचिवालय भवन में प्रवेश करेंगे। साथ ही सचिवालय की बिजली आपूर्ति काटने का भी अल्टीमेटम दिया। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और करीब 15 मिनट बाद करीब सवा चार बजे उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वयं बाहर पहुंचकर कर्मचारियों का ज्ञापन लिया। इसके बाद प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। हालांकि इससे पहले प्रदर्शन कर रहे कर्मियों को बताया गया कि जिला उपायुक्त मीटिंग व अन्य कार्य के चलते व्यस्त है लेकिन कर्मचारी उन्हें ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने पर अड़े रहे। रोष प्रदर्शन के दौरान कर्मचारी नेताओं ने सरकार और निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार मांगों को लेकर ज्ञापन और बातचीत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। इसी के विरोध में अब आंदोलन तेज किया जा रहा है। धरने की अध्यक्षता करते हुए कुरुक्षेत्र सर्कल सचिव कृष्ण चौहान, मंच संचालन कर रहे रणजीत सिंह ने ऐलान किया कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं किया गया तो 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी संपूर्ण हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और निगम प्रबंधन की होगी। रोष प्रदर्शन में एसई मदन गोपाल जिंदल, एक्साईएन मेहताब सिंह व हिंमाशु पवार के अलावा एसडीओ व अन्य स्तर के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। ये रही मुख्य मांगें - बिजली क्षेत्र में निजीकरण की प्रक्रिया निरस्त की जाए। - डिस्काम योजना को रद्द किया जाए। - गुरुग्राम व नूह में बिजली वितरण का निजीकरण बंद किया जाए। - एक्सग्रेशिया पॉलिसी 2019 में संशोधन, ऑनलाइन तबादला पॉलिसी रद हो। - पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कच्चे कर्मचारियों को नियमित किया जाए। - आरक्षण नीति लागू की जाए, कैशलैस मेडिकल सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हरियाणा विजन 2047 के रोडमैप को लेकर सीएम सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक

Gurez: गुरेज का विलुप्त होता 'काला जीरा' फिर हुआ जीवंत, वैज्ञानिक खेती से लौट रही पहचान

Hamirpur News: होमगार्ड जवान की ईमानदारी, दस्तावेजों से भरा खोया बैग मालिक को लौटाया

कानपुर में पुलिस का कड़ा एक्शन, डुगडुगी बजाकर अपराधी को किया गया जिला बदर

29 Jul 2026

Bagpat: अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, विशेषज्ञों ने दिए सुरक्षा के टिप्स

29 Jul 2026
विज्ञापन

Meerut: सीसीएसयू में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने मनाया श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव

29 Jul 2026

Meerut: सपा कार्यालय में दक्ष प्रजापति जयंती मनाई, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

29 Jul 2026
विज्ञापन

Guru Purnima 2026: समरहिल में भाजपा एससी मोर्चा ने संत गुरु रविदास जी को अर्पित की पुष्पांजलि

29 Jul 2026

कानपुर: उत्तर प्रदेश कबीर पंथी महासभा द्वारा गुरु पूर्णिमा पर हुआ आयोजन

29 Jul 2026

Hamirpur: खाद्य आपूर्ति अधिकारी फील्ड में बढ़ाएं सैंपलिंग-टेस्टिंग, एडीसी अभिषेक गर्ग के निर्देश

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा ने सात शिकायतों का मौके पर किया निपटान

29 Jul 2026

कैथल में कलश यात्रा के साथ शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना, जयकारों से वातावरण रहा शिवमय

29 Jul 2026

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ यात्रा की अधूरी तैयारियों पर भड़के मंडलायुक्त

29 Jul 2026

कानपुर: दिल्ली लाठीचार्ज मामला गर्माया, वकील करीम अहमद सिद्दीकी ने दाखिल की याचिका

29 Jul 2026

LADC नीति के विरोध में वकीलों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी, न्यायिक कार्य प्रभावित

Tikamgarh: अवैध कब्जों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका की 55 दुकानें सील; नए आवंटन का रास्ता साफ

29 Jul 2026

Guru Purnima 2026: रमणी धाम आश्रम में गुरु-शिष्यों का अनूठा मिलन, देशभर से पहुंचे श्रद्धालु

29 Jul 2026

नंगलवासियों को मिला वंदे भारत ट्रेन का तोहफा

Bilaspur Forest: बंदला धार में सीड बॉल तकनीक का ट्रायल शुरू, बीजों से फिर हरे होंगे जंगल

29 Jul 2026

Shivpuri News: अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल, दुकान में घुसकर सड़क पर फेंकी बोतलें; देखें वीडियो

29 Jul 2026

मनकामेश्वर मंदिर: जहां लक्ष्मण ने की थी शिव आराधना, रामायण काल से अटूट है आस्था

29 Jul 2026

रोहतक में गौड़ संस्था के सदस्यों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की उठाई आवाज

29 Jul 2026

फतेहाबाद के टोहाना में बीओबी के बीसी पॉइंट में हुई चोरी, 10 हजार से ज्यादा का सामान ले गए चोर

29 Jul 2026

Punjab Weather Update: पंजाब में 6 दिन बारिश का अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज वार्निंग, नैरोगेज ट्रेन सेवा बंद

नोएडा में झमाझम बारिश, लोगों को उमस से मिली राहत

29 Jul 2026

अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान - डीएम बोले- बड़े सपने ही दिलाते हैं बड़ी कामयाबी

29 Jul 2026

बेअदबी कानून में संशोधन पर पंजाब सरकार ने श्री अकाल तख्त को सौंपा जवाब

29 Jul 2026

VIDEO: पीलीभीत टाइगर रिजर्व में हाईवे पर वाहनों की गति सीमा लागू, वन विभाग ने जारी की चेतावनी

29 Jul 2026

15 मिनट की बारिश में डूबा जगराओं, जल निकासी व्यवस्था की खुली पोल

29 Jul 2026

नंगल टाउनशिप के वाटरफाॅल को मिलेगा नया स्वरूप

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed