Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Rohtak News
›
Members of the Gaur organization in Rohtak raised their voices demanding action against a retired principal.
{"_id":"6a69c8294d27f31883043838","slug":"video-members-of-the-gaur-organization-in-rohtak-raised-their-voices-demanding-action-against-a-retired-principal-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में गौड़ संस्था के सदस्यों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में गौड़ संस्था के सदस्यों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की उठाई आवाज
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 03:00 PM IST
Link Copied
ब्राहमण समाज एवं गौड़ ब्राहमण विद्या प्रचारिणी सभा के आजीवन सदस्यों ने गौड़ कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. जयपाल शर्मा के खिलाफ अनियमितताओं की जांच व कार्रवाई करने की मांग की है। पूर्व प्राचार्य पर अनियमितता के गंभीर आरोप भी लगाए हैं।
गौड़ संस्था के पूर्व प्रधान रामकरण अत्री, पूर्व महासचिव कृष्ण कौशिक ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि प्राचार्य ने अपने कार्यकाल के दौरान गंभीर अनियमितता बरती है। इसकी जांच होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जयपाल शर्मा को महाविद्यालय में दोबारा नियुक्ति देने पर ब्राहमण समाज घोर आपत्ति व आशंका जाहिर करता है।
पूर्व प्राचार्य के एचआरए की जांच कराई जाए। नेहरू कालोनी में रिहायश दिखाकर एचआरए लिया है। इससे सरकार को लाखों रुपये का घाटा हुआ है।
इसलिए इन्हें कोई भी हस्ताक्षर करने का अधिकार न दिया जाए। कानून के हिसाब से सेवानिवृति के बाद दोबारा नौकरी पाने वाले कर्मचारी को डीडी या डीडीओ पावर व प्रशासनिक अधिकार नहीं दिये जा सकते।
उनके प्राचार्य रहते हुए पिछले सात साल के कार्यकाल की गैर कानूनी गतिविधियों व संस्था के रुपयों का अपने स्वार्थ के लिए दुरुपयोग किए गए रुपयों की जांच की जाए।
पहरावर में 23 अप्रैल 2023 को संस्था की नींव रखने के लिए हुए समारोह में संस्था के आजीवन सदस्यों ने लाखों रुपये चंदे के रूप में दिये थे। अब तक वह पैसा न तो संस्थाओं के खातों में जमा हुआ है और न ही उन दान दाताओं को वापिस दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।