{"_id":"6a69c891df8b7932290f3b9d","slug":"video-bilaspur-bandla-dhar-seed-ball-technique-afforestation-trial-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Forest: बंदला धार में सीड बॉल तकनीक का ट्रायल शुरू, बीजों से फिर हरे होंगे जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Forest: बंदला धार में सीड बॉल तकनीक का ट्रायल शुरू, बीजों से फिर हरे होंगे जंगल
बिलासपुर जिले में जंगलों की हरियाली बढ़ाने और भूमि क्षरण से प्रभावित क्षेत्रों को दोबारा हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग ने नई पहल शुरू की है। सदर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत पहली बार सीड बॉल तकनीक से वनीकरण का ट्रायल बंदला धार के दुर्गम और क्षरणग्रस्त वन क्षेत्रों में शुरू किया गया है।
वन विभाग का उद्देश्य उन स्थानों पर प्राकृतिक तरीके से नए पौधे तैयार करना है, जहां पारंपरिक तरीके से पौधरोपण करना कठिन और चुनौतीपूर्ण होता है। इस अभियान का संचालन क्षेत्रीय वन अधिकारी नरेंद्र सिंह दयाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
वन विभाग के अनुसार, सीड बॉल तकनीक के तहत मिट्टी, जैविक खाद और विभिन्न प्रजातियों के बीजों से तैयार गेंदनुमा संरचनाओं (सीड बॉल) को मानसून के दौरान जंगलों में बिखेरा जाता है। बारिश के संपर्क में आने के बाद बीज अंकुरित होकर प्राकृतिक रूप से नए पौधों का रूप लेते हैं।
विभाग का मानना है कि यह तकनीक कम लागत और कम समय में अधिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन सकती है। विशेष रूप से दुर्गम पहाड़ी इलाकों में, जहां पौधरोपण के लिए पहुंचना कठिन होता है, वहां यह तकनीक उपयोगी साबित हो सकती है।
वन विभाग ने बताया कि बंदला धार में शुरू किए गए इस ट्रायल के परिणामों का अध्ययन किया जाएगा। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य में इसे बिलासपुर वन मंडल के अन्य वन क्षेत्रों के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी लागू किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।