{"_id":"6a0475c7dc186f7f0d01f28e","slug":"video-governor-acharya-devvrat-will-set-an-example-of-simplicity-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: ट्रेन से कुरुक्षेत्र, साइकिल से गुरुकुल, सादगी की मिसाल पेश करेंगे राज्यपाल आचार्य देवव्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: ट्रेन से कुरुक्षेत्र, साइकिल से गुरुकुल, सादगी की मिसाल पेश करेंगे राज्यपाल आचार्य देवव्रत
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत प्राकृतिक खेती की मुहिम के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को आगे बढ़ाते हुए नई पहल करने जा रहे हैं। कल वीरवार को गुजरात से कुरुक्षेत्र सामान्य रेलगाड़ी से पहुंचने के बाद गुरुकुल तक साइकिल पर यात्रा करेंगे। उनके साथ विशाल काफिला नहीं होगा बल्कि गुरुकुल के ही कुछ पदाधिकारी व अन्य लोग स्वागत के लिए पहुंचेंगे और ये भी गुरुकुल तक साइकिल से ही आचार्य देवव्रत के साथ जाएंगे। यहां राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
ऐसा कर राज्यपाल आचार्य देवव्रत आमजन को ईंधन बचाने, पर्यावरण सरंक्षण व सादगीपूर्ण जीवन शैली अपनाने का संदेश देंगे। राज्यपाल देवव्रत आर्य 14 मई को सुबह करीब नौ बजकर 30 मिनट पर रेलवे स्टेशन कुरुक्षेत्र में पहुंचेंगे।
आचार्य देवव्रत इस समय गुजरात के 20वें राज्यपाल के तौर पर पद संभाले हुए हैं।
ओएसडी राजेंद्र विद्यालंकार ने बुधवार को गुरुकुल में पत्रकारों से चर्चा में बताया कि राज्यपाल ने गुजरात में भी उन्होंने अपने साथ रहने वाला काफिला हटा दिया है। अब उनके साथ दो से तीन गाड़ियां ही चलती है। यहीं नहीं उन्होंने अधिकतर कार्य आभाषी तौर पर ही करते हैं। यहीं नहीं उन्होंने व्यक्तिगत यात्राओं के लिए स्टेट हैलिकॉप्टर का प्रयोग करना भी बंद कर दिया है। उन्होंने अपने राज्यपाल के अब तक के कार्यकाल में वाणिज्यीक यात्रा भी नहीं की है। वे गुजरात से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन के जरिए ही पहुंचेंगे। उनकी ऐसी पहल को देखकर ही गुरुकुल में भी दो दिन कार फ्री डे मनाए जाने का निर्णय लिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।