{"_id":"6a043d9f56bba72b3903f474","slug":"video-search-for-puneet-continues-for-second-day-in-kurukshetra-sdrf-team-enters-mirzapur-canal-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही पुनीत की तलाश, मिर्जापुर नहर में उतरी एचडीआरएफ टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में दूसरे दिन भी जारी रही पुनीत की तलाश, मिर्जापुर नहर में उतरी एचडीआरएफ टीम
कौल गांव निवासी पुनीत कुमार की मिर्जापुर नहर में डूबने की आशंका के बीच दूसरे दिन भी तलाश अभियान जारी रहा। युवक की खोज के लिए मंगलवार को एचडीआरएफ की टीम को नहर में उतारा गया। टीम ने युद्ध स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया।
तलाशी अभियान में एएसआई जसविंदर, एएसआई सतिंदर, एएसआई मदन, एएसआई विशेष और हेड कांस्टेबल मनीष शामिल रहे। टीम ने नहर के आसपास कई किलोमीटर क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया।
बता दें कि पुनीत सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। उसकी कार मिर्जापुर नहर के पास खड़ी मिली थी। इससे पहले उसने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड कर दो एजेंटों पर साढ़े सात लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप लगाए थे।
वीडियो में पुनीत ने कहा था कि एजेंटों ने उसे न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर पैसे लिए और बाद में फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। परिवार के अनुसार इसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस और एचडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।