{"_id":"6a6716a0e6467c5a4a098adf","slug":"video-hsgmc-has-taken-over-the-operations-of-the-miri-piri-medical-institute-in-kurukshetra-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान का संचालन HSGMC ने संभाला, पहले के दो महीने का वेतन SGPC से दिलवाया जाएगा, संस्थान का किया जाएगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: मीरी-पीरी मेडिकल संस्थान का संचालन HSGMC ने संभाला, पहले के दो महीने का वेतन SGPC से दिलवाया जाएगा, संस्थान का किया जाएगा विस्तार
कुरुक्षेत्र: जिला के शाहाबाद स्थित मीरी पीरी मेडिकल इंस्टीट्यूट का प्रबंधन सोमवार को हरियााा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपने अधीन ले लिया है। इसके लिए हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी व प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा संस्थान पहुंचे और प्रबंधन संभाल लिए जाने का ऐलान किया।
शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से इस दौरान कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा जबकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा। दोनों कमेटियों के बीच क़ानूनी व प्रशासनिक खींचतान का केंद्र रहे इस मेडिकल संस्थान में कार्यरत चिकित्सक व अन्य कर्मचारियों का जून माह का करीब एक करोड़ 36 लाख का वेतन कल जी हरियाणा कमेटी की ओर से जारी कर दिया जाएगा जबकि पिछले दो महीने का लंबित वेतन दिए जाने के लिए शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी अमृतसर को पत्र लिखा जाएगा। इसके बाद भी एसजीपीसी ने दोनों माह का वेतन जारी नहीं किया तो इसके लिए कानून का सहारा भी लिया जाएगा।
झींडा ने कहा कि आज के बाद संस्थान के सभी कर्मचारी हरियाणा कमेटी के अधीन ही होंगे और आगे हर लेन-देन कमेटी का ही होगा। कर्मचारियों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। यहां तक कि मेडिकल संस्थान की उप शाखाएं भी स्थापित करते हुए इसका विस्तार किया जाएगा। कमेटी की बैठक कर इस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि संस्थान के वर्तमान ट्रस्टियों को भी पत्र लिखा जाएगा कि वे पहले की तरह संस्थान को बेहतर रूप से चलाने के लिए सहयोग जारी रखें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।