{"_id":"68624b290197e24d7b0918b4","slug":"video-now-tourists-will-be-able-to-get-the-importance-of-dharamnagari-2025-06-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: अब पर्यटकों को मिल पाएगी धर्मनगरी की महत्ता व तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: अब पर्यटकों को मिल पाएगी धर्मनगरी की महत्ता व तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी
धर्मनगरी आने वाले पर्यटकों को अब यहां की महत्ता के साथ-साथ तीर्थ एवं पर्यटन स्थलों की भी स्टीक जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर सूचना केंद्र शुरू किया गया है। करीब चार साल से बंद पड़े इस केंद्र को फिर से सुचारू किया गया है, जिसका उद्घाटन जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने किया।
केंद्र में न केवल जानकारी मिलेगी बल्कि यहीं पर पर्यटकों व श्रद्वालुओं को कुरुक्षेत्र के तीर्थों का जल, छोटी पुस्तिका के रूप में गीता, तीर्थों व पर्यटन स्थलों की जानकारी युक्त पुस्तक व खाने-पीने का सामान भी मिलेगा। यहीं नहीं इस केंद्र पर गाइड भी तैनात किए जाएंगे, जो पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों को स्टीक जानकारी देंगे। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से गाइड का कोर्स करवाया जा रहा है, जिसके पहले बैच में 25 लोग शामिल हैं। तीन माह का यह कोर्स पूरा होते ही इनमें से सफल रहने वाले लोगों को यहां गाइड के तौर पर तैनात कर दिया जाएगा। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ पंकज सेतिया ने कहा कि अब ज्योतिसर में भी सूचना केंद्र सुचारू किया जाएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं जिला उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि ये सूचना केंद्र कुरुक्षेत्र को धार्मिंक व पर्यटन की दृष्टि से आगे बढ़ाने में कारगर साबित होंगे। इस दौरान केडीबी के मानद सचिव रहे उपेंद्र सिंघल, सदस्य अशोक रोशा, श्रीकृष्ण संग्रहालय के प्रभारी बलवान सिंह, पुरातत्ववेता राजेंद्र सिंह राणा सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।