{"_id":"6a001ef2c036054d1e05e7c9","slug":"video-students-begin-returning-to-nit-kurukshetra-hostels-buzz-with-activity-once-again-2026-05-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"एनआईटी कुरुक्षेत्र में लौटने लगे छात्र, हॉस्टलों में फिर बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी कुरुक्षेत्र में लौटने लगे छात्र, हॉस्टलों में फिर बढ़ी चहल-पहल
एनआईटी कुरुक्षेत्र में पिछले दिनों बने तनावपूर्ण माहौल के बाद संस्थान को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया था। 17 अप्रैल को छात्रों से छात्रावास खाली करवा लिए गए थे, जिसके बाद से पूरा कैंपस सूना पड़ा हुआ था। अब संस्थान प्रशासन की ओर से 9 मई को छात्रों को दोबारा छात्रावासों में लौटने के निर्देश जारी किए गए हैं।
निर्देशों के बाद रविवार को करीब 50 से 70 छात्र विभिन्न छात्रावासों में पहुंचे। छात्रों की आवाजाही शुरू होने से लंबे समय से विरान पड़े संस्थान में एक बार फिर रौनक लौटने लगी है। छात्र अपने सामान के साथ हॉस्टलों में पहुंचे और कमरों की व्यवस्था में जुटे दिखाई दिए।
संस्थान परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी पहले की तुलना में बढ़ाई गई है। प्रशासन की ओर से छात्रों को शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं छात्रों के लौटने से कैंपस में धीरे-धीरे शैक्षणिक गतिविधियां भी सामान्य होने की उम्मीद जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।