{"_id":"698c6af65e0b5561cf0b6af8","slug":"video-super-100-level-one-exam-in-kurukshetra-2026-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में सुपर 100 लेवल-वन की 1795 छात्रों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में सुपर 100 लेवल-वन की 1795 छात्रों ने दी परीक्षा
जिले में सुपर 100 की लेवल-वन की परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें 2568 विद्यार्थियों में से 1795 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा के लिए जिले में छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा सुबह साढे 12 बजे से ढाई बजे तक आयोजित की गई। परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र परीक्षा केंद्र में 438, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबैन में 157, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में 230, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाडवा में 245, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद में 480 तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिहोवा केंद्र में 245 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी शेखर अत्री, जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक, प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद और राजकीय विद्यालय बनी के प्राचार्य राजेश सैनी द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। परीक्षा में ऑब्जेक्टिव 50 प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न चार विकल्पों पर आधारित रहा। 200 अंक की परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग रही। डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि लेवल-वन चयनित विद्यार्थियों को बारना स्थित हरियाणा सुपर 100 केंद्र में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद लेवल-दो परीक्षा आयोजित होगी। लेवल-दो में चयनित विद्यार्थियों को दो वर्षों के लिए केंद्र में आवास, भोजन एवं अन्य सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।