{"_id":"67433ca5cdf40f72180bb88e","slug":"video-three-days-to-go-for-international-gita-mahotsav-preparations-on-war-footing","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू होने में तीन दिन, तैयारियां युद्ध स्तर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू होने में तीन दिन, तैयारियां युद्ध स्तर पर
कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं, जिसके चलते तैयारियां युद्व स्तर पर की जा रही है। पवित्र ब्रह्मसरोवर ही नहीं पूरे शहर भर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। 28 नवंबर से शुरू होने वाले इस महोत्सव में 18 दिनों तक कला, संस्कृति व अध्यात्म का अद्भूत संगम देखने को मिलेगा।
अलग-अलग राज्यों से आने वाले कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम अपनी अनोखी छाप छोड़ेंगे। इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देश की संस्कृति को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा। महोत्सव में आने वाले शिल्पकारों के लिए जहां ब्रह्मसरोवर तट पर स्टाॅलें सजाई जाने लगी है तो वहीं स्वागत द्वार भी बनाए जाने लगे हैं। पूरे ब्रह्मसरोवर को रंगीन रोशनी से नहलाने के लिए चाइनीज लड़ियों से सजाया गया है। वहीं शहर में स्वच्छता अभियान जोरों से चलाया जा रहा है। रेलवे ओवरब्रिज से लेकर अन्य सार्वजनिक जगहों पर भी रंगाई-पुताई की जा रही है। शहर में लाईटिंग से लेकर अन्य प्रबंध भी जोरों पर है।
बॉक्स
28 नवंबर से 15 दिसंबर तक रहेगा शिल्प और सरस मेला
महोत्सव में 17 नवंबर से 27 नवंबर तक ऑनलाइन गीता क्विज जारी है तो वहीं 28 नवंबर को गीता रन के साथ ही इसी दिन से लेकर 15 दिसंबर तक शिल्प और सरस मेले का भी आगाज होगा। 5 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में गीता यज्ञ होगा तो इसी दिन से 7 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सुबह के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक कला एवं संस्कृति विभाग तथा एनजेडसीसी पटियाला व केडीबी की तरफ से सायं के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक विभिन्न समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएंगी। 5 से 11 दिसंबर तक हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी की तरफ से गीता पुस्तक मेला, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक हरियाणा पैविलयन, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ज्योतिसर व सन्निहित सरोवर पर श्रीमद्भगवद कथा, 28 नवंबर से 15 दिसंबर तक केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में भजन संध्या व आरती, 8 से 10 दिसंबर तक शिक्षा विभाग की तरफ से गीता श्लोकों उच्चारण, वाद विवाद, रंगोली,मेंहदी सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन सन्निहित सरोवर पर किया जाएगा।
बॉक्स
9 दिसंबर को संत व 10 को अखिल भारतीय देव स्थानम् सम्मेलन
9 दिसंबर को प्रशासन व समाजसेवी व धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से संत सम्मेलन, जिला प्रशासन की तरफ से 10 दिसंबर को अखिल भारतीय देव स्थानम् सम्मेलन, केडीबी की तरफ से 11 दिसंबर को ज्योतिसर में यज्ञ और गीता पाठ, शिक्षा विभाग व प्रशासन व केडीबी की तरफ से 11 दिसंबर को 18 हजार विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ, नगर शोभा यात्रा, 48 कोस तीर्थों का सम्मेलन व सायं के समय सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव का आयोजन होगा। इसके साथ ही 11 दिसंबर को केडीबी की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में आरती और दीपदान का कार्यक्रम होगा।
बॉक्स
जनसंपर्क विभाग की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी लगेगी
महोत्सव में सूचना जनसंपर्क भाषा एवं संस्कृति विभाग की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के विकास की तस्वीर और सरकार की वर्तमान और भावी योजनाओं को दर्शाया जाएगा।
बॉक्स
उड़ीसा का पैवेलियन रहेगा आकर्षण का केंद्र
जिला उपायुक्त नेहा सिंह के मुताबिक महोत्सव में इस बार सहभागी राज्य के रूप में उड़ीसा को आमंत्रित किया गया है। इस प्रदेश की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग में 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक पैवेलियन की स्थापना की जाएगी। इसमें उड़ीसा प्रदेश की संस्कृति को देखने का अनोखा अवसर मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।