{"_id":"6a5a4b23498aaf16af008183","slug":"video-union-minister-dharmendra-pradhan-along-with-his-wife-offered-prayers-at-the-maa-bhadrakali-temple-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी पत्नी के साथ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी पत्नी के साथ मां भद्रकाली मंदिर में दर्शन किए।
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार देर शाम को शक्तिपीठ श्रीदेवीकूप मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। उन्होंने पहले देवीकूप पर पूजा-अर्चना कर परिक्रमा की। हवन में पूर्णाहूति देकर नतमस्तक हुए। पत्नी मृदुला सहित पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान ने मां भद्रकाली के मुख्य दरबार में आरती की और मत्था टेक मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिर दरबार की परिक्रमा कर मंदिर में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं के स्वरूप के दर्शन किए।
इस दौरान पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा ने उन्हें मंदिर में चल रहे सेवा प्रकल्पों की जानकारी दी। इसके साथ ही निर्माण कार्यों का भी अवलोकन कराया। पीठाध्यक्ष ने मंदिर में केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उनकी पत्नी को मन्नत के धागों का समूह दिखाया।
शिक्षा मंत्री करीब एक घंटे तक मंदिर में रुके और मंदिर कमेटी एवं भाजपा पदाधिकारियों से रूबरू हुए।
देश में चल रहे किसी भी तरह के मुद्दे पर उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी। इस अवसर पर मुख्य पुजारिन शिमला देवी, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर, जिलाध्यक्ष रमेश सैनी, 48 कोस तीर्थ समिति के चेयरमैन रविंद्र सांगवान, चेयरमैन सुभाष कलसाना, गौरव सैनी, सेवक मंडल के उपाध्यक्ष डॉ एमके मौद्गिल सहित अन्य सहयोगी एवं सेवादार मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।