Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Rajesh Nagar's statement in Jhajjar: Haryana creates new history with the first hydrogen train.
{"_id":"6a59f7dada059461100563fe","slug":"video-rajesh-nagars-statement-in-jhajjar-haryana-creates-new-history-with-the-first-hydrogen-train-2026-07-17-1784281050","type":"video","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले मातम, हांसी में सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से पहले मातम, हांसी में सड़क दुर्घटना में 21 वर्षीय युवक की मौत
नवीन शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी जिले के गांव भाटला के पास शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाइक और स्कूटी की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के कारण हुआ।
मृतक की पहचान 21 वर्षीय रजत निवासी बरवाला के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रजत शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे स्कूटी पर परीक्षा देने जा रहा था। जैसे ही वह भाटला गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रजत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। भाटला पुलिस चौकी की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
परिजनों के अनुसार रजत चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि उसका बड़ा भाई अविवाहित है। बेटे की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।