{"_id":"6a59fc874394e6c687099b3b","slug":"video-naresh-chauhan-said-the-congress-coterie-should-stop-hatching-conspiracies-against-bjp-councilors-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: नरेश चौहान बोले- कांग्रेस भाजपा पार्षदों के खिलाफ बंद करे षडयंत्र रचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: नरेश चौहान बोले- कांग्रेस भाजपा पार्षदों के खिलाफ बंद करे षडयंत्र रचना
रामपुर नगर परिषद में एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस को इस बार करारी हार मिली है, जिसे कांग्रेसी नेता पचा नहीं पा रहे। जिला परिषद में भाजपा ने दो, 60 फीसदी पंचायतों के प्रतिनिधि और अब नगर परिषद में भाजपा के पदाधिकारी आसीन हुए हैं। यह बात रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने प्रेसवार्ता के दौरान कही। कहा कि नगर परिषद की जनता ने भाजपा पर अपना विश्वास जताया है। वहीं इसके विपरीत कांग्रेस सरकार का साढ़े तीन साल का कार्यकाल निराशा भरा रहा है। सरकार हर मुद्दे पर विफल साबित हुई है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की एक जुंडली नगर परिषद चुनाव में जीतकर आए भाजपा पार्षदों के खिलाफ षडयंत्र रच रही है और अवैध कब्जों को लेकर एसडीएम कार्यालय में शिकायत कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।