{"_id":"6a59f8229efc8bc3fd0a39d5","slug":"video-gada-ma-madakal-satara-ma-karana-gathama-ma-mal-nashal-thavao-ka-jakhara-2026-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में मेडिकल स्टोर में किराना, गोदामों में मिला नशीली दवाओं का जखीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में मेडिकल स्टोर में किराना, गोदामों में मिला नशीली दवाओं का जखीरा
गोंडा में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। बलरामपुर रोड स्थित जयनगरा में अमन फार्मास्यूटिकल कंपनी के नाम से पंजीकृत मेडिकल स्टोर पर जब खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापा मारा तो वहां एक भी टैबलेट या दवा नहीं मिली। मेडिकल स्टोर के भीतर बिस्कुट, टॉफी, कोल्ड ड्रिंक और अन्य किराना का सामान रखा मिला। कार्रवाई की भनक लगते ही संचालक अमन कसौधन फरार हो गया।
टीम ने परिवार के एक सदस्य से पूछताछ की तो बरियारपुरवा स्थित एक गोदाम का पता चला। इसके बाद चार जिलों से आई औषधि प्रशासन की टीमों ने लगातार दो दिनों तक छापेमारी कर एक-एक कर चार गोदामों का पता लगाया। गोदामों के ताले तुड़वाकर तलाशी ली गई, जहां भारी मात्रा में प्रतिबंधित एवं नशीली दवाएं और टैबलेट बरामद हुईं। सभी गोदामों को तत्काल सील कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई की पूरी रिपोर्ट सीधे खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की प्रमुख सचिव डॉ. रोशन जैकब को भेजी जा रही है। जानकारों का मानना है कि यह नेटवर्क केवल गोंडा तक सीमित नहीं है, बल्कि कई जिलों और नेपाल तक फैला हो सकता है। इसी कड़ी में अन्य संभावित ठिकानों की तलाश जारी है।
औषधि प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।