{"_id":"67bc477ddd6ac1335c0e4715","slug":"video-200-farmers-of-mahindergarh-region-watched-the-live-programme-of-the-prime-minister","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 200 किसानों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 200 किसानों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसान सम्मान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 200 से अधिक किसान उपस्थित हुए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव ने किसानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसान को प्राथमिकता किसान एवं महिलाओं को दी है। महिलाएं सक्षम होंगी तो देश मजबूत होगा। किसान की आमदनी दौगुनी किस प्रकार करें इसको लेकर लगातार योजनाएं तैयार की जा रही हैं। महेंद्रगढ़ क्षेत्र किसानों का क्षेत्र है किसान हितैषी योजनाओं का लाभ मिलता है।
केवीके के वरिष्ठ संयोजक डॉ. जयलाल यादव व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ. अजय यादव, डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. पूनम यादव सहित केवीके के वैज्ञानिकों ने किसानों को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से अवगत कराते हुए उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 200 से अधिक महिला-पुरुष किसानों ने प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखा। इस अवसर पर छाजु सिंह सरपंच देवास, इंद्रपाल, कर्मबीर सीगड़ा, टिंकू मेघनवास, नवीन कुमार, सुनिता देवी, निशा कुमारी, शारदा सहित अनेक महिला-पुरुष किसान कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।