{"_id":"6a4e3536f276e86d19037706","slug":"video-anti-drug-drive-intensified-in-narnaul-licenses-of-10-medical-shops-suspended-2026-07-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में नशाखोरी के खिलाफ अभियान तेज, 10 दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में नशाखोरी के खिलाफ अभियान तेज, 10 दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। हरियाणा सरकार ने युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया है। इस दौरान जून में 71 दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। नियमों की अवहेलना पाए जाने पर 10 दवा दुकानों के लाइसेंस भी निलंबित किए गए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया ने बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान की बैठक में यह जानकारी दी। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। उन्होंने नागरिकों से नशा तस्करी या अवैध बिक्री से जुड़ी जानकारी हेल्पलाइन नंबर 1933 पर साझा करने का आह्वान किया। अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थित होने के कारण यह क्षेत्र संवेदनशील है।
जिला प्रशासन ने नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए विस्तृत कार्यसूची जारी की है। महाविद्यालयों और विद्यालयों में भाषण, नाट्य मंचन, रंगोली और पोस्टर निर्माण जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को प्रत्येक गांव में नशा रोकथाम कार्यक्रम चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। माई युवा भारत विभाग गांवों और कस्बों में युवक-युवतियों के विशेष समूह गठित करेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।