वैसे तो आर्थिक रूप से सक्षम व्यक्ति आमजन के हित में कई नेक कार्य करते हैं। लेकिन हुडा सेक्टर निवासी अमित यादव उर्फ नीशु ने अपनी जमीन पर लोगों की खातिर घूमने व सैर सपाटे के लिए पूरा बाग ही तैयार कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने सरकारी भूमि पर भी अनेकों पेड़ लगाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का काम किया है। नीशु का मानना है कि जब तक उनके हाथ पैर काम कर रहे हैं, तब तक वे पेड़ लगाते रहेंगे।
10वीं में थे तब लगाया पहला पेड़:
नीशु ने बताया कि जब वह 10वीं कक्षा में थे तो पापा को देखकर पहला चीकू का पेड़ घर में ही लगाया था। पापा पीजी कॉलेज में बॉटनी के प्रोफेसर थे और उन्हें पेड़ों के बारे में पूरी जानकारी थी, तो पापा ये सारी जानकारी उनके साथ भी साझा करते रहे। ऐसे में उनकी भी दिलचस्पी पर्यावरण सरंक्षण के प्रति बढ़ती चली गई।
अब तक लगा चुके 7 से 8 हजार पेड़:
नीशु ने बताया कि जब दो साल बाद चीकू के पेड़ में फल आना शुरू हुए तो उनका मनोबल भी बढ़ता चला गया। इसके बाद से वे लगातार पेड़ रोंपते गए और उसी का परिणाम है कि आमजन के लिए एक पूरा बगीचा तैयार कर दिया।
बॉक्स:
ये लगाए पेड़:
किस्में कीमत प्रति पेड़ संख्या
आडू 600 100
बादाम 600 57
कटहल 1000 130
नारीयल 1500 137
ताड़ 700 3000
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।