Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Block for RUB construction between Kanina and Mahendragarh; several trains to be cancelled or diverted between October 14 and 17.
{"_id":"6a5613c5e7c022f55e0ed288","slug":"video-block-for-rub-construction-between-kanina-and-mahendragarh-several-trains-to-be-cancelled-or-diverted-between-october-14-and-17-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"कनीना-महेंद्रगढ़ के बीच आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक, 14 से 17 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनें रद्द व बदले मार्ग से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनीना-महेंद्रगढ़ के बीच आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक, 14 से 17 अक्टूबर के बीच कई ट्रेनें रद्द व बदले मार्ग से चलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। बीकानेर मंडल के कनीना खास और महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या-98 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 14 से 17 अक्टूबर तक कई रेल सेवाएं रद्द, आंशिक रूप से रद्द, मार्ग परिवर्तित और रीशेड्यूल रहेंगी। इससे महेंद्रगढ़, नारनौल, रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर एक्सप्रेस तथा 54790 बीकानेर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 14 से 17 अक्टूबर तक पूरी तरह रद्द रहेंगी।
इसके अलावा 54803 सीकर-रेवाड़ी एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को केवल लोहारू तक चलेगी, जबकि 14824 रेवाड़ी-जोधपुर एक्सप्रेस उसी दिन रेवाड़ी के बजाय लोहारू से रवाना होगी। इस कारण दोनों ट्रेनें लोहारू-रेवाड़ी खंड में आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
निर्माण कार्य के दौरान 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस, 54310 हिसार-दिल्ली, 54309 दिल्ली-हिसार, 14717 दिल्ली सराय-सीकर और 22421 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होंगी। इन ट्रेनों को बदले हुए मार्ग पर विभिन्न स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी दिया जाएगा।
वहीं 22472 दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस 14 अक्टूबर को अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।