Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Chief Minister's thanksgiving rally in Mahendragarh tomorrow, a pandal is being set up in the college playground in an area of 130 x 300 feet
{"_id":"68285ecb4edbb64c040d8e13","slug":"video-chief-ministers-thanksgiving-rally-in-mahendragarh-tomorrow-a-pandal-is-being-set-up-in-the-college-playground-in-an-area-of-130-x-300-feet-2025-05-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली कल, महाविद्यालय के खेल मैदान में 130 गुणा 300 फुट में लगाया जा रहा है पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली कल, महाविद्यालय के खेल मैदान में 130 गुणा 300 फुट में लगाया जा रहा है पंडाल
महेंद्रगढ़ में रविवार को महाविद्यालय के खेल मैदान में होने वाली मुख्यमंत्री की धन्यवाद रैली की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। महाविद्यालय के खेल मैदान में 130 गुणा 300 फुट में वाटरप्रुफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। वहीं 25 गुणा 26 फुट में मुख्य मंच तैयार किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रशासन की ओर से रैली की तैयारियों को लेकर पूरी ताकत झाेंकी हुई है।
मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार महेंद्रगढ़ आगमन कर रहे हैं। रैली से पूर्व शहर की सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए लोक निर्माण विभाग ने भी पिछले दो दिनों से पूरी ताकत झोंकी हुई है।
भाजपा की ओर से अभी तक जितनी भी रैलियां की गई हैं वह सभी महेंद्रगढ़ की सब्जी मंडी में आयोजित की गई हैं। लेकिन पहली बार सब्जी मंडी से बाहर महाविद्यालय के खेल मैदान में होने वाली रैली में भाजपा कितनी भीड़ जुटा पाती है यह कल शाम तीन बजे कार्यक्रम स्थल पर पता चल पाएगा। वहीं पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रैली स्थल पर कर दी गई है। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से भी रैली की तैयारियों को लेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।