{"_id":"69aea4dc44c1dbe69e0f835c","slug":"video-fire-breaks-out-in-narnaul-village-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल: आग लगने से जला ग्रामीणों का ईंधन, हो सकता था करोड़ों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल: आग लगने से जला ग्रामीणों का ईंधन, हो सकता था करोड़ों का नुकसान
ढाणी बाठोठा गांव में सोमवार सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लगने की घटना सामने आई। जिससे गांव के कई लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
घटना की सूचना मिलते ही लोगों ने तुरंत डायल 112 पर फोन किया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी समय पर मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने भी बाल्टियों और अन्य साधनों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग काफी तेजी से फैल चुकी थी।
एक घंटे देरी से पहुंची दमकल
ग्रामीणों के अनुसार आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी, लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। इस कारण आग को तुरंत काबू में नहीं किया जा सका और काफी मात्रा में ईंधन जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
गांव के निवासी मंजीत गुणवाल ने बताया कि उन्होंने आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था लेकिन गाड़ी लगभग एक घंटे बाद पहुंची। उन्होंने कहा कि इतनी देर से पहुंचना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है क्योंकि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम हो सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।