{"_id":"69aea16e5c4e519db40fba5a","slug":"video-annual-conference-of-retired-geologists-in-narnaul-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में सेवानिवृत्त भू-वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्मेलन, ऐतिहासिक जल संरचनाओं का किया अध्ययन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में सेवानिवृत्त भू-वैज्ञानिकों का वार्षिक सम्मेलन, ऐतिहासिक जल संरचनाओं का किया अध्ययन
स्थानीय हुड्डा सेक्टर स्थित मोती महल में हरियाणा सरकार से सेवानिवृत्त भू-वैज्ञानिक संगठन द्वारा द्वितीय वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सहित अन्य राज्यों से आए उन भू-वैज्ञानिकों ने भाग लिया, जिन्होंने कृषि विभाग के भू-जल कोष और खनन विभाग में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की है।
कार्यक्रम में वीएस बिश्नोई गुरुग्राम, एनके खट्टर रोहतक, शरद चंद संगी गुरुग्राम, एसएस यादव नारनौल, डॉ. अशोक यादव गुरुग्राम, बीके वशिष्ठ जयपुर, एमएस लांबा, किशोर जैन, वासुदेव यादव, वेद प्रकाश शर्मा नारनौल, सत्येंद्र यादव कुरुक्षेत्र, राकेश चौधरी पंचकूला, राकेश कुमार, भरदेश यादव सहित कई वैज्ञानिक उपस्थित रहे। महिलाओं में मधु वशिष्ठ, मीनू बिश्नोई, चित्रा बिश्नोई, अंजू, संतोष यादव और चित्रा जैन भी मौजूद रही।
वैज्ञानिकों के दल ने नारनौल के ऐतिहासिक स्थलों जल महल, अली जां की बावड़ी, रघुनाथपुर स्थित हनुमान मंदिर और चोर गुंबद का भ्रमण कर प्राचीन जल स्रोतों और वर्तमान जल संरचनाओं का तुलनात्मक अध्ययन किया। उन्होंने कहा कि नहरी पानी की उपलब्धता, पंप मोटरों के नवीनीकरण और अटल भूजल योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से महेंद्रगढ़ जिले में भूमिगत जल स्तर में काफी सुधार हुआ है, जिसके लिए हरियाणा सरकार की सराहना की गई।
कार्यक्रम में डॉ. कृष्णा आर्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वीएस बिश्नोई ने दीप प्रज्वलित किया, जबकि अनीता चौधरी और शीला शर्मा ने तिलक व पुष्प देकर अतिथियों का स्वागत किया। अंत में संयोजक वासुदेव यादव, एमएस लांबा, एसएस यादव, आरके शर्मा और रविंद्र चौधरी ने सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।