{"_id":"698d89f9e53867d98b0fef61","slug":"video-gate-meeting-of-hseb-employees-in-nangal-chaudhary-in-support-of-nationwide-strike-in-narnaul-2026-02-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में नांगल चौधरी में एचएसईबी कर्मचारियों की गेट मीटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में नांगल चौधरी में एचएसईबी कर्मचारियों की गेट मीटिंग
नांगल चौधरी में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में वीरवार को HSEB वर्कर यूनियन हेड ऑफिस भिवानी के आह्वान पर बिजली बोर्ड कर्मचारियों द्वारा दो घंटे की गेट मीटिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन प्रधान जितेंद्र डांगी ने की। इस गेट मीटिंग का मुख्य उद्देश्य कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने तथा ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को तुरंत रद्द करने की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना रहा। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रधान जितेंद्र डांगी ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार लगातार उनकी अनदेखी कर रही है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें सचिव अनिल कुमार, उप प्रधान मनोज यादव, वरिष्ठ उप प्रधान राकेश यादव, चेयरमैन सुरेश चंद, जितेंद्र सीए, शिंभू दयाल एएफएम, रामोतार एलएम, विकास यादव, बालकिशन (सह सचिव), अशोक बाबूजी सहित अनेक कर्मचारी शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।