{"_id":"682c4e304ea7de4d60017d81","slug":"video-in-mahindergarh-vine-vegetables-are-getting-scorched-in-44-degree-temperature-saving-them-has-become-a-challenge-2025-05-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में 44 डिग्री तापमान में झुलस रही हैं बेल वाली सब्जियां बचाना बना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में 44 डिग्री तापमान में झुलस रही हैं बेल वाली सब्जियां बचाना बना चुनौती
पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान में किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इस समय महेंद्रगढ़ जिले का तापमान 45 डिग्री के आसपास चल रहा है। बेल वाली सब्जियों में किसान 30 प्रतिशत नुकसान की आशंका जता रहे हैं। इस समय किसानों के लिए सब्जियों को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
गांव पाथेड़ा निवासी किसान ताराचंद का कहना है कि उन्होंने एक एकड़ में घीया, तरबूज, पेठा व तोरी की बिजाई की थी। पिछले चार दिनों से लगातार बढ़ रहे तापमान के कारण 30 प्रतिशत का नुकसान हो चुका है। नया फूल आना बंद हो गया तथा जो फ्रुटिंग को रही थी वह भी अधिक गर्मी के कारण खराब हो रही है। इस समय उपज को बचाना किसी चुनौती से कम नहीं है।
गांव झूम निवासी किसान रोहित यादव ने बताया कि एक एकड़ में मिश्रित खेती कर तरबूज, घीया, ककड़ी, पेठा लगाया था। तरबूज की बेल अधिकांश जल चुकी हैं तथा घीया की नई कोपल झुलस चुकी है। पत्ते लगातार झुलसने से फूल गिरना आरंभ हो गया है। आगामी दो-ती दिनों तक इसी तरह से गर्मी पड़ती रही तो सब्जियों की फसल पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी।
कृषि विज्ञान केंद्र महेंद्रगढ़ के संयोजक डॉ. जयलाल यादव ने बताया कि इस समय तापमान सामान्य से करीब आठ-दस डिग्री अधिक चल रहा है। इस मौसम में विशेषकर बेल वाली सब्जियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किसान सुबह व शाम को सिंचाई करें।
दिन के समय में पानी देने से नुकसान की संभावना अधिक बढ़ जाती है। सुबह के समय जब कम तापमान हो तो सिंचाई कर सकते हैं। कीटों की नियमित रूप से निगरानी करें। जिस बेल में पूरा फल नहीं बना रहा है या काना हो चुका है। इस समय फल मक्खी का भी प्रकोप हो सका है उसके लिए मैलाथीयान 50ईसी, डेढ़ एमएल दवाई एक लीटर पानी के साथ छिड़काव कर सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।