{"_id":"67c0261f6f47dbcbe1003313","slug":"video-in-narnaul-14-shopkeepers-were-fined-rs-3000-causing-a-stir","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : नारनौल में 14 दुकानदारों के 3000 रुपये का काटा चालान, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : नारनौल में 14 दुकानदारों के 3000 रुपये का काटा चालान, मचा हड़कंप
शहर में इन दिनों अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वीरवार को नगर परिषद टीम ने महावीर चौक से हीरो होंडा चौक, महावीर चौक से पुल बाजार, पार्क गली, महिला थाना के पास 14 दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान टीम ने उन पर 3000 रुपये का भी चालान किया। नगर परिषद टीम सुबह महावीर चौक पर पहुंच गई थी। टीम को देखते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया और अपना सामान अंदर रखने में जुट गए। इस दौरान टीम ने सड़क पर साइन बोर्ड और पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के चालान काटे। टीम को चालान करते समय अनेक जगह पर दुकानदारों के विरोध का सामना करना पड़ा। वहीं बुधवार को भी सड़क के डिवाइडर पर अवैध होर्डिंग लगाने पर पांच दुकानदारों के चालान काटे गए थे।
बता दें कि शहर में लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से जाम के हालात बने रहते थे। नगर परिषद द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद भी दुकानदार अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसकी वजह से पैदल राहगीर व दुपहिया वाहन चालक भी बाजार में आसानी से आवागमन नहीं कर पाते हैं। इस मौके पर नगर परिषद जेई प्रवीण कुमार, मोहित, विकास, राजेश, सचिन, योगेश, अनिल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शहर में वीरवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 दुकानदारों के चालान काटे गए। टीम ने इन दुकानदारों पर 3000 रुपये का जुर्माना लगाया। शहर में लगातार अतिक्रमण को लेकर आगे भी अभियान चलाया जाएगा। -प्रवीण कुमार, जेई नगर परिषद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।