{"_id":"689c77f2d4c5f11abe038fa2","slug":"video-minister-aarti-singh-rao-narnaul-visit-2025-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे दाखिले, कमियां दूर कर विभाग को भेजी फाइल: मंत्री आरती सिंह राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होंगे दाखिले, कमियां दूर कर विभाग को भेजी फाइल: मंत्री आरती सिंह राव
नारनौल के कोरियावास और भिवानी में बनकर तैयार मेडिकल कॉलेज में दाखिले इसी सत्र में शुरू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। कोरियावास मेडिकल कॉलेज में जो दाखिले प्रक्रिया के लिए खामी बताई गई थी, उसे पूरी कर उच्च विभाग के पास दोबारा फाइल भेजी गई है। जैसे ही फाइल वापस उनके पास आएगी, दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह बात नारनौल में पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि 700 से अधिक चिकित्सकों को अभी हाल ही में भर्ती किया गया है। इसके अलावा प्रदेशभर में पहले जहां 40 के करीब एफआरयू थे। वहीं अब 80 के करीब एफआरयू बनने जा रहे हैं। प्रदेश में प्रत्येक अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।