{"_id":"6899b20a1c26203b9d0d25ad","slug":"video-nhm-employees-boycotted-work-for-two-hours-due-to-non-payment-of-salary-2025-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़: एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर दो घंटे कार्य किया बहिष्कार, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़: एनएचएम कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर दो घंटे कार्य किया बहिष्कार, की नारेबाजी
महेंद्रगढ़ जिले में 500 एनएचएम कर्मचारियों को चार माह से वेतन नहीं मिला हैं। जिसकी वजह से सोमवार को 10 बजे से 12 बजे तक गेट मीटिंग कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही एनएचएम कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार भी किया। वहीं प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग हरियाणा में नेशनल हैल्थ मिशन के तहत काम कर रहे करीब 15 हजार कर्मचारियों को पिछले चार माह से वेतन नहीं मिला है। अब चार माह से वेतन नही मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक संकट और मानसिक तनाव से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला अध्यक्ष डाॅ. पुष्पेंद्र ने बताया कि सरकार और प्रशासन की अनदेखी से परेशान कर्मचारियों ने सोमवार को सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक कार्य का बहिष्कार करते हुए अपने-अपने कार्यस्थलों पर गेट मीटिंग की और विरोध प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए सरकार से जल्द एनएचएम कर्मचारियों के बकाया वेतन जारी करने की मांग उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।