सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with lotus seed garland during Bhasma Aarti

Ujjain Mahakal: भादौ कृष्ण पक्ष द्वितीया पर रात 2.30 बजे जागे बाबा महाकाल, मखाने की माला से हुआ शृंगार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 11 Aug 2025 08:22 AM IST
Ujjain Mahakal: Baba Mahakal adorned with lotus seed garland during Bhasma Aarti
भादौ मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर आज सोमवार को भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दरबार में हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। भक्त अपने ईष्ट देव के दर्शन करने के लिए देर रात से लाइन में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। बाबा महाकाल भी भक्तों को दर्शन देने के लिए रात 2.30 बजे जागे।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भादव माह कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि पर रात 2.30 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। उसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का विशेष शृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट के साथ गुलाब की माला धारण कराई गई। जिसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। आज के शृंगार की विशेषता यह रही कि आज बाबा महाकाल का पूजन सामग्री से शृंगार का मखाने की माला पहनाई गई। इस दौरान बाबा महाकाल ने निराले स्वरूप मे भक्तों को दर्शन दिए। आज पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार साकार स्वरूप में दर्शन देते हैं।

भस्म आरती

रजत मुकुट भेंट किया
श्री महाकालेश्वर मंदिर में  गुजरात के मेहसाणा से पधारे  रमेशभाई मोफतलाल पटेल द्वारा 1 नग रजत मुकुट व 2 नग कुण्डल दान में प्राप्त हुआ। जिसका वजन 3864.000 ग्राम है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से दानदाता का सम्मान कर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी कोठार प्रभारी मनीष पांचाल द्वारा प्रदान की गई।

भगवान श्री महाकालेश्वर को भेंट किया सुंदर नक्काशीदार रजत मुकुट एवं रजत आवरण की रुद्राक्ष माला
भगवान श्री महाकाल के दर्शन, पुण्य लाभ लेने आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु गण भगवान की सेवा में स्वर्ण-रजत आभूषण के साथ ही विभिन्न प्रकल्पों हेतु उपयोगी सामग्री आदि भी भेंट करते हैं। इसी क्रम में उज्जैन की शारदा नाहटे पिता स्वर्गीय खेमचंद्र नाहटे, निवासी प्रगति नगर उज्जैन ने नाहटे परिवार की ओर से भगवान श्री महाकालेश्वर जी की सेवा में पुजारी तिलक गुरुजी की प्रेरणा से मूल्य लगभग दो लाख पचहत्तर हजार रुपये के चांदी का एक सुंदर नक्काशीदार मुकुट, एक रजत आवरण की  रूद्राक्ष माला एवं वस्त्र आदि अर्पित किए। नाहटे ने बताया कि विश्व विख्यात न्याय प्रिय सम्राट विक्रमादित्य की नगरी में शिक्षा पूर्ण कर न्यायिक सेवा में दीर्घ अवधि के कार्य पश्चात सदैव भगवान श्री महाकाल की सेवा में अपने प्रयास से अर्पण की भावना रही। जिस पर तिलक व्यास गुरु की प्रेरणा से उन्होंने यह कार्य संपन्न किया। मंदिर अधिकारी आर. के. तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पुलिस ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों को किया जागरूक, महिला हेल्प लाइन नंबरों की दी जानकारी

10 Aug 2025

मेरठ साउथ स्टेशन की लिफ्ट में फंसे आठ यात्रियों की हालत बिगड़ी

10 Aug 2025

Ujjain News: हिंदू युवती के साथ होटल से पकड़ाया मुस्लिम युवक, पहले बताया बहन, फिर मोबाइल ने उगलीं वो तस्वीरें

10 Aug 2025

Harda News: रसोई गैस का पाइप मुंह में भरा फिर कर लिया रेगुलेटर चालू, कुछ ही देर में मौत, जान देने की ये थी वजह

10 Aug 2025

अलीगढ़ में सपा के पूर्व सांसद चौधरी विजेंद्र सिंह ने भाजपा पर बोला हमला, बोले यह

10 Aug 2025
विज्ञापन

चेतावनी बिंदु के पार पहुंचा उफनाई गंगा नदी का पानी, पांच मोहल्लों में घुसा पानी

10 Aug 2025

भीतरगांव में स्वच्छता का प्रचार रिक्शा खड़े- खड़े कबाड़ बन गया

10 Aug 2025
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या सतरंगी फुहार का आयोजन, गीत व नृत्य से बांधा समां

10 Aug 2025

MP News: ढाई करोड़ का सोना और 14 लाख की नगदी लेकर भागा आरोपी गिरफ्तार, कोलकाता-दार्जिलिंग में काट रहा था फरारी

10 Aug 2025

किसान प्राकृतिक खेती करें, जल सरंक्षण सबकी जिम्मेदारी

10 Aug 2025

ब्रह्माखूटी मंदिर में भरा पानी, श्रद्धालुओं की श्रद्धा बरकरार, दर्शन करने पहुंच रहे मंदिर

10 Aug 2025

लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कटरी के किसानों की बेचैनी बढ़ी

10 Aug 2025

पाली धाम समाधि बाबा मंदिर से निकाली तिरंगा यात्रा

10 Aug 2025

Agar Malwa: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक भेजी वनस्टॉप सेंटर प्रभारी की शिकायत, युवती ने लिखा- जीवन नर्क बना दिया

10 Aug 2025

मृत युवक के जिंदा होने की आस में तीन दिन से बायगीर कर रहे झाड़ फूंक

10 Aug 2025

फतेहाबाद: ट्रेड फेयर में झूला गिरने से हादसा, तीन लोग हुए घायल

10 Aug 2025

लखनऊ: होटल हिल्टन गार्डन में "घुसपेठिया कौन" शॉर्ट मूवी की स्क्रीनिंग, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रहे मौजूद

10 Aug 2025

लखनऊ: हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज में आयोजित हुई 138वीं मस्त पहलवान गुरु कुश्ती प्रतियोगिता, पहलवानों ने दिखाया दम

10 Aug 2025

लखनऊ: लोहिया पथ की सड़क पर डामरीकरण कार्य शुरू, वीआईपी मूवमेंट से पहले पीडब्ल्यूडी सक्रिय

10 Aug 2025

कानपुर में पहली बार मयूरी चाट चाैराहे से निकाली गई सुदामा यात्रा

10 Aug 2025

76 लोगों ने किया रक्तदान, ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने और दूसरों का जीवन बचाने का दिया संदेश

10 Aug 2025

यूपी में मानवता शर्मसार, 11 घंटे बेड पर पड़ा रहा मरीज का शव

10 Aug 2025

Damoh News: सागर के युवक की दमोह के जंगल में गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, मामूली कहासुनी पर हुआ था विवाद

10 Aug 2025

धर्मनगरी में सड़क पर साधु-संतों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

10 Aug 2025

कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान हुआ विवाद, पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया

10 Aug 2025

सावन गीतों के साथ महिलाओं ने विसर्जित की कजली, मेले में बच्चोंं ने की मस्ती

10 Aug 2025

कांग्रेस ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, कहा- राहुल गांधी के सवालों का जवाब दें

10 Aug 2025

Gwalior News: तालाब में मिले दंपती के शव, कुछ दिनों से ससुराल में रह रहा था पति, एक दिन पहले गायब हुए थे दोनों

10 Aug 2025

अंबाला: छावनी में संगठन को तोड़ने की हो रही है शरारत, विज बोले- ऐसा नहीं होने देंगे

10 Aug 2025

प्रमोद तिवारी बोले : इलेक्शन कमीशन अपनी निष्पक्षता प्रमाणित करे, राहुल गांधी के सवालों का जवाब दे

10 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed